फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से मां और मासूम बेटी की मौत, ट्रक चालक फरार; परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 19 Nov 2026 03:20 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के छाता कोतवाली क्षेत्र में सेमरी फ्लाईओवर पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला और उसकी ढाई साल की बेटी की मौत हो गई। परिवार गुड़गांव से भरतपुर जा रहा था। हादसे में महिला का पति बाल-बाल बच गया, जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के छाता  कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सेमरी फ्लाईओवर पर बृहस्पतिवार को एक ट्रक ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में महिला और उसकी ढाई साल की मासूम बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि व्यक्ति बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पवन कुमार अपनी पत्नी मीनाक्षी (35) और ढाई वर्षीय बेटी वंशिका के साथ बाइक से गुड़गांव से भरतपुर (राजस्थान) जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक छाता कोतवाली क्षेत्र के सेमरी फ्लाईओवर पर पहुंची, पीछे से आ रहे किसी ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मीनाक्षी और मासूम वंशिका सड़क पर गिर गईं। गंभीर चोट लगने से दोनों ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें