वृंदावन। परिक्रमा के दौरान गायब हुई युवती को पुलिस ने आरोपी युवक के साथ प्रयागराज से ढूंढ निकाला है। युवती का मेडिकल कराते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पिछले सप्ताह सुरीर कोतवाली क्षेत्र की युवती परिवार और गांव की महिलाओं के साथ वृंदावन परिक्रमा के दौरान गायब हो गई थी। युवती की मां ने छह जून को समुदाय विशेष के युवक पर अपनी बेटी को धर्मांतरण के लिए उकसाने और अपहरण कर ले जाने का आरोप में नामजद कराया था। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए युवती को आरोपी युवक के साथ बृहस्पतिवार को प्रयागराज से बरामद कर लिया है। वृंदावन पुलिस दोनों को लेकर वृंदावन आ गई। कोतवाली प्रभारी शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि युवती की मेडिकल जांच के साथ न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। इसके अलावा आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। इससे पूर्व पुलिस की पड़ताल में युवक और युवती की कॉल डिटेल में दोनों के बीच पहले से वार्तालाप मिला था। युवती अपनी मर्जी से युवक के साथ गई थी।