फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमशुदा व्यापारी का यमुना में मिला शव, आत्महत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। कस्बा से आठ दिनों से गुमशुदा व्यापारी का शव बृहस्पतिवार को यमुना नदी के पानी में उतराता मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने कपड़ों एवं बेल्ट के आधार पर शव की पहचान गोपाल के रूप में की। सूचना पर सीओ नेत्रपाल सिंह एवं एसएसआई राजकुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार कस्बा नौहझील के बाजना रोड पर गोपाल स्पेयर पार्ट्स नाम से दुकान चलाने वाले व्यापारी गोपाल प्रसाद अग्रवाल (42) निवासी आदर्श नगर नौहझील 18 नवंबर को सुबह घर से बाजार के लिए निकला था। वह दोपहर तक जब घर लौट कर नहीं आया और फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था तो परिजनों को चिंता सताने लगी। परिजनों ने आसपास व रिश्तेदारियों में काफी खोजबीन की। मगर कुछ पता नहीं चल सका।
उसके बाद परिजनों ने थाने पहुंच कर गुमशुदगी भी दर्ज कराई। गोपाल के मोबाइल नंबरों के ट्रेस करने पर लास्ट लोकेशन शेरगढ़ में मिली। खोजबीन पर एक राहगीर ने गोपाल की चप्पलों को यमुना नदी के पुल पर देखने की बात कही तो गोपाल का मोबाइल भी शेरगढ़ ढाबे पर काम करने वाले लड़के के पास मिला। उसने यमुना नदी पुल पर मिलना बताया। शक के आधार पर गोताखोरों को बुला कर यमुना नदी में चार दिनों तक छानबीन चली, मगर गोपाल का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को यमुना नदी के देदना खादर में शव मिलने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। सीओ नेत्रपाल सिंह ने बताया कि व्यापारी के शव की परिजनों ने शिनाख्त कर ली है। हत्या या आत्महत्या के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें