फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ज्वेलर्स के तीन साल के बेटे को गन पॉइंट पर लेकर दिनदहाड़े लाखों की लूट, भीड़ पर झोंकी फायरिंग; फैली दहशत

Tue, 21 Nov 2023 05:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में बदमाशों ने ज्वेलर्स के तीन साल के बेटे को गन पॉइंट पर लेकर दिनदहाड़े लाखों की लूट को अंजाम दिया। विरोध करने पर भीड़ पर फायरिंग झोंक दी। इससे वहां पर दहशत फैल गई। 
विज्ञापन
UP: ज्वेलर्स के तीन साल के बेटे को गन पॉइंट पर लेकर दिनदहाड़े लाखों की लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार को बदमाशों दिनदहाड़े गन पॉइंट पर ज्वेलर्स की दुकान में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर फायरिंग भी की। बदममाश लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। वहीं पीएम मोदी के दौरे के दो दिन पहले हुई इस वारदात से जिले में सुरक्षा व्यवस्था की भी पोल खुल गई। 

विज्ञापन


घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र की नरसीपुरम कॉलोनी में हुई। यहां संजीव ज्वेलर्स एंड संस के नाम से एक दुकान है। दोपहर के समय बाइक से आए तीन हथिारंबद बदमाश दुकान में घुस गए। दुकानदार और उसके तीन वर्षीय बेटे को गन पॉइंट पर लेकर सोने-चांदी के जेवरात भरने लगे। दुकानदार ने विरोध किया तो भीड़ को निशाना बनाकर सीधे फायरिंग झोंक दी। 

यह भी पढ़ेंः- UP: पिता के पेड़ काटते समय हुआ दर्दनाक हादसा, हाथों में इकलौते बेटे के निकल गए प्राण... बिलख पड़ा परिवार

विज्ञापन

गनीमत रही गोली लोगों को नहीं लगी बल्कि शटर को भेद गई। इसके बदमाश सोने-चांदी के गहने समेटकर फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि बदमाशों ने दुकान से ढाई लाख रुपये नकदी, चार सौ ग्राम सोने के गहने, ढाई किलो चांदी के गहने लूट ले गए। घटना से क्षेत्र के दुकानदारों में दहशत का माहौल है। 

यह भी पढ़ेंः- UP: आपकी देसी गाय देती है इतना दूध... तो आपको भी सरकार देगी 15 हजार महीना, पढ़ें पूरी जानकारी
 
विज्ञापन

सूचना पर एसपी सिटी एमपी सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले। सीसीटीवी में बदमाश एआरटीओ कार्यालय की तरफ जाते हुए दिखाई दिए। एसपी सिटी ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए एसओजी, स्वाट, थाना सदर बाजार और रिफाइनरी थाना प्रभारी समेत चार टीम गठित की गई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें