फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: अराजकतत्वों ने झगड़ा शांत करा रहे एलआईयू सिपाहियों पर बोला हमला, सात गिरफ्तार... अन्य की तलाश जारी

Tue, 17 Sep 2024 11:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

महावन के गोकुल बैराज पर चाय की दुकान पर झगड़ा शांत कराने के दौरान अराजकतत्वों ने सिपाहियों पर हमला बोल दिया। पुलिस ने सात हमलावरों को गिरफ्तार किया। अन्य की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार को दुकान पर रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। शांत कराने का प्रयास कर रहे एलआईयू के सिपाहियों पर लोगों ने हमला बोल दिया। सूचना मिलने पर सीओ महावन फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके से सात हमलावरों को गिरफ्तार किया है। देर रात तक अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही थी।

विज्ञापन


घटना महावन थाना क्षेत्र के गोकुल बैराज की है। यहां मंगलवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम चल रहा था। यहीं पास में एक परचून व चाय की दुकान पर शाम चार बजे शराब के नशे में कुछ युवकों की दुकानदार से सामान को लेकर कहासुनी हो रही थी। 

Trending Videos

इसी दौरान चाय पीने के लिए यहां एलआइयू (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) के हेड कांस्टेबल सुमित सिंह और गौरव पहुंच गए। झगड़े को देख उन्होंने बीच बचाव कर युवकों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, शराब के नशे में युवक एलआईयू के सिपाहियों से उलझ गए। 
 

देखते ही देखते युवकों ने एलआईयू सिपाहियों पर हमला बोल दिया। दोनों की जमकर पिटाई कर दी। गौरव चोटिल हो गए, जबकि सिर पर ईंट लगने से सुमित गंभीर घायल हो गए। सूचना पर एलआईयू अधिकारियों के साथ सीओ महावन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गंभीर घायल सुमित को सिम्म अस्पताल में भर्ती कराया। 
 
विज्ञापन

देर शाम पुलिस ने सात युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवकों ने बताया कि सादा वर्दी में होने के कारण वह पुलिसकर्मियों को पहचान नहीं पाए और गलती हो गई। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया सात युवकों को हिरासत में लिया गया है। सीओ महावन समेत अन्य अधिकारी थाने पर मौजूद हैं। हिरासत में लिए गए युवकों से उनके साथियों के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें