फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तीन साल की मासूम को टॉफी देकर ले गया पड़ोसी, फिर इस हाल में बदहवास मिली; देखकर परिजन रह गए हक्काबक्का

Sun, 05 Nov 2023 10:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में तीन साल की मासूम को टॉफी देकर पड़ोसी ले गया। काफी देर बाद इस हाल में बदहवास मिली। घरवालों ने देखा तो देखकर हक्काबक्का रह गए। अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।  
विज्ञापन
फरह थाना, मथुरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार की शाम मासूम बच्ची से नाबालिग पड़ोसी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घरवालों को जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही मासूम का मेडिकल परीक्षण कराया है। 

विज्ञापन


घटना फरह थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां तीन साल की मासूम शाम के वक्त घर के बाहर खेल रही थी। तभी उसका नाबालिग पड़ोसी वहां आया। बच्ची को अकेला देखकर उसे टॉफी का लालच देकर अपने घर में ले गया। इसके बाद दुष्कर्म किया। बच्ची रोने लगी तो उसे खाने को फल दे दिए। 

यह भी पढ़ेंः- Agra: ताजमहल में पैर फिसलने से गिरे फ्रांसीसी पर्यटक को लगी चोट, अस्पताल में भर्ती; दीदार करते समय हुआ हादसा
विज्ञापन


इधर, काफी देर तक बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाशते हुए परिजन बाल अपचारी के घर तक पहुंच गए। वहां उन्हें बच्ची बदहवास हालत में मिली। उसके पास ही किशोर खड़ा था, जोकि मौके से भाग गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- बंदर का ऐसा प्रेम नहीं देखा होगा: मालिक छत से गिरा तो साथ में कूद गया, एंबुलेंस में पहुंचा अस्पताल; और फिर

परिजन बच्ची को लेकर पुलिस के पास पहुंचे। पिता ने बाल अपचारी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। इंस्पेक्टर कमलेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें