फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ज्यादा मात्रा में तेल देने से ग्राहकों को मना कर रहे हैं पंप संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। तेल संकट की आहट के बाद ज्यादा मात्रा में डीजल व पेट्रोल लेने पंप पर पहुंच रहे ग्राहकों से संचालक मना रहे हैं। साथ ही वे तेल कंपनियों को ऑर्डर देकर अपना स्टॉक बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

पंप संचालकों का मानना है कि यदि संकट गहराता है, तो लोगों को ईंधन की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। इसीलिए वे ग्राहकों को यह समझा रहे हैं कि वर्तमान में केवल सीमित मात्रा में ही ईंधन उपलब्ध करा सकते हैं, ताकि उपलब्ध स्टॉक को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके। दिनभर दर्जनों की संख्या में लोग पेट्रोल और डीजल लेने के लिए विभिन्न पेट्रोल पंपों पर पहुंच रहे हैं। हालांकि पंप संचालकों के मना करने से ग्राहक निराश होकर लौट रहे हैं।
अचानक सामान्य से 3 से 4 गुना मांग बढ़ गई है। अफवाहों के कारण मांग और आपूर्ति का अंतर बढ़ता जा रहा है। दूसरी ओर इन आशंकाओं के बीच पेट्रोल पंप संचालक तेल कंपनियों को लगातार ऑर्डर देकर अपने भंडार को मजबूत करने में लगे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी संजीव कुमार का कहना है कि पंप संचालक अतिरिक्त स्टॉक की मांग कर रहे हैं। तेल कंपनियां निर्धारित तेल उपलब्ध करा रहीं हैं। साथ ही पंप संचालकों से अधिक मात्रा में तेल देने से मना किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें