फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन हाई पावर्ड कमेटी की बैठक आज

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। श्री बांके बिहारी मंदिर की हाईपावर्ड कमेटी की 15वीं बैठक बुधवार को आयोजित होगी। बैठक में मंदिर प्रबंधन, संपत्तियों, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में सेवायत संपत्तियों व फ्लैटों के मूल्य निर्धारण, मंदिर में रखी गोलकों को खोलने की प्रगति रिपोर्ट, मंदिर की पीली व सफेद धातु तथा अन्य मूल्यवान वस्तुओं के मूल्यांकन और उन्हें बैंक लॉकर में सुरक्षित रखने की स्थिति पर चर्चा होगी। इसके अलावा राजस्थान के कोटा जिले में मंदिर के नाम दर्ज भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल की नीलामी व अगले वर्ष के लिए ठेका प्रक्रिया की प्रगति भी एजेंडे में शामिल है।
कमेटी में मंदिर के स्वर्ण-रजत झूला, सिंहासन व सीढ़ियों की मरम्मत, मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों को एआई तकनीक से अपग्रेड करने, विद्यापीठ चौराहे से मंदिर प्रवेश द्वार तक रेलिंग लगाने और यातायात व्यवस्था सुधारने जैसे विषयों पर भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही मंदिर परिसर के आसपास खाद्य सामग्री की जांच, आवारा कुत्तों को हटाने, अवैध कब्जों से जुड़े मामलों और विभिन्न बैंकों द्वारा मंदिर की धनराशि के विवरण उपलब्ध कराने के मुद्दे भी बैठक में उठेंगे। समिति अन्य आवश्यक विषयों पर भी चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें