फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी की बैठक शुरू, संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे... 9 बिंदुओं पर होगी चर्चा

Fri, 25 Oct 2024 11:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

आरएसएस के शिविर में अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक शुरू हो चुकी है। इस बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत संबोधित करेंगे। 

 
विज्ञापन
संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के परखम में चल रहे आरएसएस के शिविर में अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक शुरू हो गई है। बैठक को संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत संबोधित करेंगे। इस बैठक में संघ के 46 प्रान्त के 393 पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। यह शिविर 20 अक्तूबर से शुरू हुआ था और इसके छठवें दिन इस बैठक की शुरुआत हुई। 
विज्ञापन


बैठक शुक्रवार और शनिवार दो दिन चलेगी और इसमें संघ के एजेंडे को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए मंथन होगा। संघ के पदाधिकारी पिछले पांच दिनों से लगातार एजेंडे पर मंथन करते रहे हैं और मोहन भागवत भी टोलियों के संग बैठक करते रहे हैं। मंडल की इस दो दिन की बैठक में आगे की कार्य योजनाओं पर मंथन होगा और अगले एक साल के लिए सभी लक्ष्य  को तय किया जाएगा।
विज्ञापन



एजेंडा हुआ तय 
अहम नौ बिंदुओं पर एजेंडा तय हो चुका है और इसके लागू कराने के लिए नवरत्न को जिम्मेदारी दी गई है। ये नौ पदाधिकारी बैठक के बाद इस एजेंडे को पूरे देश में विस्तृत रूप दिलाने का काम करेंगे। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने इन सभी के साथ बैठक कर पूरे एजेंडे पर विस्तार से चर्चा की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  RSS Camp: नवरत्न संग नौ बिंदुओं का एजेंडा तय, आज कार्यकारी मंडल में होगी बात


दूरगामी योजना की है तैयारी 
दरअसल संघ ने दूरगामी योजना तैयार की है और संंघ का उद्देश्य अब खास तौर पर हर गांव में पहुंचना है। स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि हर गांव में संघ की शाखा लगनी चाहिए। मुस्लिम गांवों पर भी फोकस होगा। कम ही सही पर इन गांवों में भी गणवेश पहले स्वयंसेवक अवश्य नजर आएं। इसी एजेंडे पर काम करने के लिए पहले पांच दिन लगातार मंथन चला। इन बैठकों का निचोड़ निकालकर पूरा एजेंडा तैयार किया गया है जिस पर छठवें दिन बात होगी। चूंकि इस दिन से ही मुख्य बैठक शुरू हो रही है। इन पांच दिनों में नौ बिंदुओं पर एजेंडा तैयार किया है। इसके लिए संघ के नौ बड़े पदाधिकारियों के साथ मंथन हुआ। यह जिम्मेदारी भी इन्हें ही दी गई है कि ये इस एजेंडे को आगे लागू कराएं। इन नवरत्नों में संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सह सर कार्यवाह डा. कृष्णगोपाल, केसी मुकुंद, अरुण कुमार, रामदत्त चक्रधर, आलोक कुमार, अतुल लिमये, विशेष आमंत्रित सदस्य भैयाजी जोशी एवं संपर्क प्रमुख रामलाल को शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें -  Mathura News: आरएसएस के अभा प्रचार प्रमुख ने की प्रेस वार्ता, बोले- देश में सामाजिक समरसता से बदलाव लाएगा संघ



ये हैं नौ बिंदु
सामाजिक समरसता
हिंदुओं को जातियों में बंटने से रोकना
हर गांव में आरएसएस की उपस्थिति
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुद्दा
ज्ञानवापी प्रकरण में संंघ की भूमिका
इंटरनेट पर गलत सामग्री का प्रचार रोकना
मुस्लिम गांवों में भी संघ की उपस्थिति
युवाओं की भागीदारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें