फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: बारिश हुई तो बढ़ेगा यमुना का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यमुना का जलस्तर शुक्रवार को स्थिर रहा। फिलहाल गोकुल बैराज के सभी गेट खुले हुए हैं और जितना पानी ऊपर से आ रहा है, उतना पानी बैराज से छोड़ा जा रहा है। ऐसे में यदि हरियाणा, दिल्ली में बारिश होती है तो यमुना का जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गोकुल बैराज से 26 हजार 818 क्यूसेक पानी आगरा के लिए छोड़ा गया, जबकि प्रयाग घाट पर पानी का स्तर 164.56 है। विगत दो दिनों से पानी का जलस्तर लगभग इतना ही बना हुआ है। जबकि ओखला से पानी की मात्रा कम हुई है। शुक्रवार को ओखला से मात्र 18 हजार 911 क्यूसेक पानी मथुरा के लिए छोड़ा गया है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। यदि हरियाणा दिल्ली में अधिक बारिश होती है तो जलस्तर के कुछ बढ़ने की आशंका है। परंतु हम गोकुल बैराज से पानी को छोड़कर जलस्तर को चेतावनी स्तर से कम तक रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें