फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: महिला ने लगाया रिफाइनरी थाना प्रभारी पर मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
टाउनशिप (मथुरा)। थाना रिफाइनरी के गांव बरारी निवासी अनुसूचित जाति की महिला ने रिफाइनरी थाना प्रभारी निरीक्षक पर गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है। थाना प्रभारी ने आरोप निराधार बताए हैं। उनका कहना है कि चोरी की बाइक की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी थी।
विज्ञापन

महिला श्यामवती पत्नी सोरन सिंह ने एसएसपी से की शिकायत में आरोप लगाया है कि रिफाइनरी थाना प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी, बरारी चौकी इंचार्ज हरेंद्र सिंह, एसआई मोहित कुमार व चार अज्ञात पुलिसकर्मी 17 जुलाई की रात 11.30 बजे दरवाजा खुलवा कर घर के अंदर घुस आए। उसके पुत्र के बारे में पूछा। उसका पुत्र 8 जुलाई से जिला कारागार में निरुद्ध है। पुत्र के बारे में जब उसने जानकारी दी तब भी सभी ने बाल पकड़ कर गाली-गलौज और मारपीट की। घसीटते हुए गाड़ी में बिठाने लगे।
शोर सुनकर उसकी पुत्री सुनीता आ गई। पुत्री से भी जाति सूचक शब्दों से गालियां दीं। छोटे पुत्र की बाइक को ले गए। इस संबंध में रिफाइनरी थाना प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने बताया कि सोरन सिंह का पुत्र गुरु अपराधी किस्म का है। सूचना मिली थी कि चोरी की बाइक इसके घर पर खड़ी है। हमने रात में दबिश दी थी। घर से एक बाइक बरामद की है। मोटरसाइकिल चोरी की है या नहीं इसकी जांच कर रहे हैं। महिला द्वारा लगाए गए आरोप झूठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें