गोवर्धन (मथुरा)। गिरिराज परिक्रमा करने के बाद मानसी गंगा में स्नान करते समय एक श्रद्धालु गहरे पानी में डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से श्रद्धालु को बाहर निकाला। उपचार के लिए पुलिस और परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
रविवार रात को मध्य प्रदेश के मुरैना जाफराबाद से भक्तों का एक दल गिरिराज धाम पहुंचा। दानघाटी मंदिर से सप्तकोसीय परिक्रमा शुरू की। परिक्रमा करते हुए श्रद्धालुओं का दल सोमवार सुबह 4 बजे गोवर्धन मानसी गंगा मुकुट मुखारबिंद मंदिर पहुंचा। वहां श्रद्धालु मानसी गंगा में स्नान कर रहे थे। युवक पार्थ सिंह (20) पुत्र सिरनाम सिंह निवासी जाफराबाद मुरैना मध्य प्रदेश का पैर मानसी गंगा के गहरे पानी में फिसल गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद श्रद्धालु को पानी से बाहर निकाला। लेकिन उसकी मौत हो गई।