फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura Weather: कोहरे की चादर में ढंकी तीर्थनगरी, दृश्यता रही लगभग शून्य; सड़कों पर रेंगकर चले वाहन

Thu, 28 Dec 2023 11:30 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

तीर्थनगरी कोहरे की चादर में ढंकी रही। सड़कों पर दृश्यता लगभग शून्य रही। वाहन रेंगकर चल रहे थे। एक्सप्रेसवे पर कई दुर्घटनाएं भी हुईं। 
विज्ञापन
Mathura Weather: कोहरे की चादर में ढकी तीर्थनगरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में गुरुवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे के बीच हुई। यहां दृश्यता लगभग शून्य रही। सड़कों पर वाहन लाइट जलाकर रेंगकर चले। रात से कोहरे ने रफ्तार पकड़ ली थी। सुबह होते-होते शहर से गांव तक के क्षेत्र को जकड़ लिया। लोग ठंड में ठिठुरते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार अभी अगले दो दिन तक कोहरा बना रहेगा। इसके बाद हल्की बारिश भी हो सकती है। 

विज्ञापन


शहर के बाहरी क्षेत्रों में रात से ही कोहरा देखने को मिला। सुबह तक पूरा शहर कोहरे की चादर से ढंका नजर आया। कोहरे का असर हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पर भी देखने को मिला। यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे के चलते कई दुर्घटनाएं भी हुईं। वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। सर्दी बढ़ने का असर छोटे बच्चों औऱ बुजुर्गों पर भी नजर आ रहा है। 

बसों का लंबा हो रहा इंतजार

कोहरे की वजह से परिवहन निगम की बसें और ट्रेनें भी प्रभावित हो रही हैं। इससे बस और रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। यात्रियों को अपने गंतव्य स्थान जाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। एक तरफ जहां ट्रेनें देरी से चल रही हैं तो वहीं बस परिचालक 25 सवारी से कम होने पर बस ले जाने को तैयार नहीं होते हैं। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें