अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी चलाने वाले आरोपी बने-अधबने हथियारों व उपकरणों के साथ।
- फोटो : MATHURA
बरसाना (मथुरा)। पुलिस ने एक बार फिर हाथिया के जंगल से अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी संख्या में बने और अधबने हथियार व उपकरण बरामद किए हैं।
ज्ञात रहे एक माह पूर्व भी हथियार बनाने की हाथिया के जंगल में फैक्टरी पकड़ी थी। शुक्रवार को देर रात थाना प्रभारी निरीक्षक आजाद पाल सिंह को सूचना मिली कि हाथिया के जंगल में अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी चल रही है। थाना प्रभारी व एसआई अर्जुन राठी ने मय पुलिस के जंगल में छापा मारा। इस दौरान शातिर अपराधी असलम एवं आमिर निवासी हाथिया को पकड़ लिया। पुलिस ने बड़ी मात्रा में बने व अधबने तमंचों सहित उपकरण बरामद किए। थाना प्रभारी निरीक्षक आजाद पाल ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म के हैं। वे गांव से बाहर खेतों पर घर बनाकर अवैध बना कर बेचने का काम करते हैं।
पुलिस ने ये उपकरण किए बरामद
तीन तमंचे 315 बोर, नौ कारतूस, एक बंदूक 12 बोर, एक अधबनी बंदूक 12 बोर, 11 कारतूस 12 बोर, एक अधबना तमंचा 315 बोर, अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण पकड़े हैं।