फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से नहीं मिला मथुरा-वृंदावन को गंगाजल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा और वृंदावन के लोग गंगाजल के लिए तरस गए। दो दिन से आपूर्ति न मिलने से पानी का संकट हो गया है। बुलंदशहर के पालड़ा से गंगाजल न मिलने से यह परेशानी हो गई है। बुधवार से गंगाजल की सप्लाई सुचारू होने की संभावना है।
विज्ञापन

मथुरा का आधा शहर और वृंदावन को २५ एमएलडी गंगाजल की सप्लाई दी जाती है। यह सप्लाई पिछले दो दिन से बाधित हो गई। सिंचाई विभाग ने नहर की सफाई के कारण पानी को रोक दिया है। सोमवार से बुलंदशहर के पालड़ा से गंगाजल की सप्लाई नहीं मिल सकी। इसी के चलते समस्या उत्पन्न हुई है।
सीवरेज एंड ड्रेनेज यूनिट के परियोजना प्रबंधक योगेश शर्मा ने बताया कि सिंचाई विभाग की नहर की सफाई के कारण बुलंदशहर के पालड़ा से गंगाजल की सप्लाई नहीं मिल पा रही है। बुधवार से गंगाजल की आपूर्ति सुचारू हो जाएगी। मथुरा-वृंदावन के लोगों को आसानी से गंगाजल मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां होती है गंगाजल की सप्लाई
-डैंपियर नगर, चंद्रपुरी, बीएसए कॉलेज के पीछे, मनोहरपुरा, वृंदावन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें