फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में हुए छाक लीला मनोरथ के दर्शन

विज्ञापन
मथुरा। ठाकुर द्वा​रिकाधीश मंदिर में छाक महोत्सव के दर्शन। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में रविवार को छाक लीला मनोरथ का सुंदर और दर्शनीय आयोजन किया गया। सायंकाल 3:30 बजे से 5 बजे तक भव्य छाक लीला मनोरथ का आयोजन किया गया। इस भव्य मनोरथ की आरती कांकरोली के राजकुमार गोस्वामी वेदांत कुमार महाराज द्वारा उतारी गई। द्वारिकाधीश मंदिर में आयोजित किए गए छाक महोत्सव के दर्शन पाकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
विज्ञापन

मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि सभी कार्यक्रमों का निर्धारण मंदिर के गोस्वामी बृजेश कुमार महाराज द्वारा किया जाता है और उस कार्यक्रम का निर्देशन मंदिर के गोस्वामी कांकरोली युवराज डॉ. वागीश कुमार महाराज द्वारा किया जाता है और इसी के तहत यह मनोरथ का आयोजन हुआ। इस आरती और भव्य मनोरथ के गवाह कोलकाता के मनोरथी जगदीश, द्रोपती देवी, पुरुषोत्तम, गोविंद लाल, ओमप्रकाश तापड़िया परिवार और उनके पुरोहित मुरलीधर छोटू राम थे। मंदिर के मुखिया सुधीर कुमार, अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद पाठक, समाधानी राजीव चतुर्वेदी, बृजेश चतुर्वेदी, बनवारीलाल, रोकडिया सत्यनारायण शर्मा, भंडारी बलदेव, कन्हैया लाल, मंदिर के सेवा अधिकारी अजय भट्ट जी आदि ने व्यवस्थाओं को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें