फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: भाजपा विधायक की गाड़ी को किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंख (मथुरा)। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने पहुंचे भाजपा विधायक को किसान संगठनों कार्यकर्ताओं ने गांव सोन में घुसने नहीं दिया। कार्यकर्ताओं ने राकेश टिकैत व जयंत चौधरी जिंदाबाद के नारे लगाए। सूचना पर मगोर्रा पुलिस मौके पर पहुंच गई। इससे भाजपाइयों में खासा रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

रविवार को मगोर्रा के गांव सोन में भाजपा विधायक ठा. कारिंदा सिंह ग्रामीणों की समस्याएं सुनने गांव में पहुंचे ही थे। तभी किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक की गाड़ी को रोक लिया और गाड़ी के सामने लेट गए। गाड़ी को गांव की ओर नहीं बढ़ने दिया। किसान विरोधी कृषि कानूनों को लेकर ग्रामीणों ने नारेबाजी की। किसान नेता राकेत टिकैत व रालोद नेता जयंत चौधरी जिंदाबाद के नारे लगाए। भाजपा विधायक बैठक स्थल तक नहीं पहुंचे। ग्रामीणों की समस्याओं को बिना सुने बैरंग लौट गए।
सूचना पर मगोर्रा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। मगोर्रा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव सोन की समस्याओं को सुनने के लिए भाजपा विधायक ठा.कारिंदा सिंह को बुलाया था, लेकिन गांव में पहुंचे विधायक की गाड़ी को किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने रोक दिया। विधायक से कहा कि आपकी सरकार ने किसानों के विरोध में कृषि कानून पास कर दिया है। इससे किसानों को काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन

गांव सोन में समस्याओं को सुनने के लिए पहुंचा ही था, तभी कुछ किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने अभद्र व्यवहार करते हुए नारेबाजी की है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकदल को इसका जवाब जनता पंचायत चुनावों में देगी।
विज्ञापन

ठा. कारिंदा सिंह, भाजपा विधायक, गोवर्धन क्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें