फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: भाजपा उम्मीदवार पूरन प्रकाश पर हमले की वीडियो निकली फर्जी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। विधानसभा चुनावों को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भ्रामक फर्जी वीडियो और मेसेज डालने पर पुलिस की तकनीकी टीम पैनी नजर रखे है।
विज्ञापन

इसी को लेकर दो दिन से कुछ व्हाट्सएप ग्रुप पर बलदेव विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक व प्रत्याशी पूरन प्रकाश के काफिले पर गांव वालों ने किया हमला, गाड़ियों को किया क्षतिग्रस्त, वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले की शिकायत विधायक के लोगों ने एसएसपी से की, जिन्होंने साइबर सेल टीम को इसकी जांच सौंपी।
वायरल वीडियो की जांच में पता चला कि यह वीडियो मथुरा का नहीं है। शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
इस मामले में उक्त भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध बलदेव थाने में धारा 420/507 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से फर्जी कॉपी पेस्ट करने वालों के भी कान खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा उम्मीदवार पूरन प्रकाश का कहना है कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। वह तो जनता के दम पर चुनाव लड़ते आ रहे हैं। जनता के लिए वह और उनके पिता ने लगातार काम किया है। अबकी बार बलदेव की जनता उन्हें पहले से अधिक प्यार देगी। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही वीडियो वायरल करने वाला पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें