फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: एक्सप्रेस वे पर कोहरे में टकराए वाहन, आठ घायल

विज्ञापन
मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे में भिड़े वाहन। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे में शनिवार सुबह अलग-अलग दो स्थानों पर वाहन टकरा गए। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे से बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं। धुंध में दृश्यता कम होने से अक्सर वाहन टकरा जाते हैं। शनिवार सुबह सफारी कार नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी। जाबरा टोल के समीप माइल स्टोन 95 पर कोहरे में बोलेरो पिकअप गाड़ी से टकरा गई।
सफारी में सवार रमेश चंद्र, काजल व प्राची निवासी विकास नगर उत्तम नगर दिल्ली तथा पिकअप में सवार चालक रामजीदास घायल हो गए। पुलिस व एक्सप्रेसवे कर्मियों ने घायलों को अस्पताल भेज दिया। पिकअप चालक रामजीदास की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन

दूसरा हादसा थाना मांट क्षेत्र में ही माइल स्टोन 102 के समीप हुआ। इसमें आदर्श नगर दिल्ली निवासी अंकित गोयल, सुनीता, आशा व शिल्पी कार से बिहारीजी के दर्शन के लिए वृंदावन आ रहे थे। कोहरे में कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। कार क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार लोग मामूली रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें