फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: राजस्थान और यूपी के कई जनपदों में पुलिस की दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा/बरसाना। पुलिस टीम पर हमला करने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीमें राजस्थान और यूपी के कई जिलों में खाक छान रही हैं। हालांकि पुलिस के हाथ अभी तक कोई बदमाश नहीं लगा है। पुलिस का दावा है कि वृंदावन के परखम गुजर और शेरगढ़ के बदमाश हैं। जल्द ही पुलिस पर हमले के आरोपी बदमाश गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

२३ दिसंबर की देर रात राजस्थान बार्डर पर ऊंचागांव में टोकने पर कार सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। १० मिनट तक की गई फायरिंग में सिपाही महेंद्र सिंह घायल हो गया था, वहीं पुलिस की जीप भी क्षतिग्रस्त हो गई थी।
बदमाश कार को छोड़कर भाग खड़े हुए थे। पुलिस को कार की तलाशी में एक बदमाश का पर्स मिलने पर पहचान हो गई थी। पुलिस की पांच टीमों ने राजस्थान के भरतपुर, अलवर, कामां और यूपी के मथुरा, आगरा, अलीगढ़ जनपदों में खाक छानी, पर कोई भी बदमाश हत्थे नहीं चढ़ सका है।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र ने बताया कि पांचों बदमाशों की पहचान कर ली गई है। इनमें वृंदावन के परखम गुजर और शेरगढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस की टीमें अलग-अलग जुटकर बदमाशों की तलाश कर रही हैं। जल्द ही आरोपी बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
१५ मुकदमे हैं रोहताश पर, चार की खंगाली जा रही कुंडली
पांचों की पहचान होने के बाद बदमाशों को पकड़ने के साथ ही उनका आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है। एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र ने बताया कि वृंदावन के रोहताश गुर्जर पर करीब १५ मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा अन्य चारों की कुंडली खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें