मथुरा। जनपद में अपराध पर अंकुश न लगाने पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने थाना मांट और सुरीर के प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके अलावा एक उपनिरीक्षक समेत तीन प्रभारी निरीक्षकों को इधर से उधर किया है।
एसएसपी पीआरओ चंद्रमोहन शर्मा ने बताया कि एसएसपी ने अपराधों पर अंकुश न लगाने पर सुरीर प्रभारी निरीक्षक शाहनजर अहमद, मांट प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन राजकमल को प्रभारी निरीक्षक फरह, प्रभारी निरीक्षक जैंत सुशील कुमार योगी को प्रभारी निरीक्षक मगोर्रा, अपराध शाखा से जितेंद्र कुमार संध्या को प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन, थानाध्यक्ष मगोर्रा उपनिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा को थानाध्यक्ष जैंत बनाकर भेजा है।
सुरीर और मांट थाना पर अभी किसी प्रभारी की पोस्टिंग नहीं की गई है। इससे एक सप्ताह पूर्व थाना फरह के एसएचओ देवेंद्र यादव को निलंबित कर दिया था। सूत्रों के अनुसार कई थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों की एक और लिस्ट जारी होने वाली है।