फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: ठाकुर बांकेबिहारी को माखन, मिश्री व नीम की कोपलों का लगाया गया भोग

Sun, 03 Apr 2022 04:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

नव संवत्सर पर्व हिंदू नववर्ष का पहला दिन माना जाता है। इस दिन ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी का विशेष शृंगार हुआ, साथ ही वृंदावन के अन्य मंदिरों में भी धार्मिक आयोजन हुए।
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन स्थित ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नव संवत्सर पर्व पर वृंदावन के मंदिरों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए। देश के कोने-कोने से हजारों श्रद्धालु ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के श्रीचरणों में नव संवत्सर मनाने पहुंचे।
विज्ञापन


भक्तों ने अपने आराध्य के दर्शन किए और हिंदू नववर्ष की शुरुआत की। वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य ठाकुरजी को आकर्षक नवीन पोशाक धारण कराने के साथ माखन, मिश्री व नीम की कोपलों का भोग भी लगाया गया।

नव संवत्सर पर ठाकुरजी को माखन, मिश्री एवं नीम की कोपल प्रसाद के रूप में अर्पित कर भक्तों को प्रसाद बांटा गया। मंदिर कुल पुरोहित द्वारा ठाकुरजी के समक्ष नव संवत्सर वाचन कर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी की राशि का फल सुनाया।
विज्ञापन


इसके बाद स्वामी हरिदास की राशि पढ़कर सुनाई गई। वहीं, ठाकुर राधावल्लभलाल ने नव संवत्सर पर नवीन वस्त्र धारणकर भक्तों को दर्शन दिए। राजभोग में ठाकुरजी को विशेष भोग निवेदित किया गया। वहीं ठाकुरजी के समक्ष समाज गायन के साथ ही नव संवत्सर से जुड़े पदों का गायन हुआ। इधर, राधादामोदर, राधारमण, रंगजी मंदिर, राधाबाग स्थित मां कात्यायनी और प्रेम मंदिर में दर्शन के लिए भक्त पहुंचे। दर्शनों का क्रम देर सायं तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें