फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: टहल रहे दो लोगों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
हादसे के बाद पुलिस से नोकझोंक करते ग्रामीण। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। मथुरा-गोवर्धन मार्ग स्थित अडींग बाईपास पर सुबह टहलने गए दो लोगों को ट्रक ने रौंद दिया। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बाईपास पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे के लगभग फूल सिंह यादव (50) व रामू यादव निवासीगण अड़ींग, बाईपास मार्ग पर टहल रहे थे। तभी गोवर्धन की ओर से आते अनियंत्रित लोडिंग ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में फूल सिंह यादव की मौके पर मौत हो गई, जबकि रामू यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को रोकने का प्रयास किया, ग्रामीणों ने सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर जाम लगा दिया। इससे सड़क मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में समझाने पर बीस मिनट बाद जाम खोल दिया गया।
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि सुबह टहलते समय ट्रक ने दो लोगों को टक्कर मार दी। इस घटना में फूल सिंह की मौत हो गई है। रामू को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है। ट्रक को हिरासत में ले लिया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें