फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: चौथी लाइन पर अब भूतेश्वर तक दौड़ेंगी ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। छाता-भूतेश्वर के बीच चौथी रेल लाइन का काम पूरा गया है। रेल सुरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के बाद रेल ट्रैफिक के लिए हरी झंडी दे दी है। चौथी लाइन पर रेल यातायात शुरू हो जाने के बाद दिल्ली-मथुरा के बीच सफर आसान होगा।
विज्ञापन

छाता से भूतेश्वर रेलवे स्टेशन तक चौथी लाइन रेल ट्रैफिक के लिए तैयार हो गई है। बृहस्पतिवार को रेल सुरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के बाद शुक्रवार से इसे ट्रैफिक संचालन का प्राधिकार मिल गया। इसी के साथ 28.4 किलो मीटर मथुरा-पलवल चतुर्थ लाइन प्रोजेक्ट का शेष कार्य भी अब पूरा हो गया है।
रेल सुरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान ने इसका निरीक्षण करने के बाद हरी झंडी दे दी। इस दौरान आगरा रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आनंद स्वरूप एवं अन्य शाखा अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे। डीआरएम के पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि छाता से भूतेश्वर के बीच चौथी लाइन पर शुक्रवार से रेल यातायात शुरू हो गया है। शेष 28.4 किलो मीटर के कार्य को भी शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें