फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: आज गढ़ेगा फाग महोत्सव का डांडा, बरसाना में बहेगी होली की बयार

विज्ञापन
मथुरा। लठमार होली खेलते नन्हे हुरियारे, फाइल फोटो। - फोटो : City
विज्ञापन
बरसाना (मथुरा)। बृहस्पतिवार को वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में होली (फाग महोत्सव) का डांढा गढ़ने के साथ ही बरसाना-नंदगांव में रंगोत्सव की धूम शुरू होगी। प्रमुख मंदिरों में गुलाल उड़ेगा, ठाकुर जी के विग्रह के चरणों में गुलाल अर्पित किया जाएगा। बरसाना में 27 फरवरी को लड्डू होली व 28 फरवरी को लट्ठमार होली और एक मार्च को नंदगांव में लट्ठमार होली खेली जाएगी।
विज्ञापन

वसंत पंचमी से सवा माह यानि पूरे 40 दिन होली की धूम ब्रज मंडल होगी। प्रेममयी होली का शुभारंभ वसंत पंचमी को बरसाना में राधारानी व नंदगांव में कृष्ण कन्हैया के चरणों में गुलाल लगा कर किया जाएगा। गुलाल, टेसू के रंग, कुमकुम आदि का छिड़काव किया जाएगा। बरसाना-नंदगांव के गोस्वामीजनों द्वारा समाज गायन कर आपस में गुलाल लगा कर महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा।
फाल्गुन मास के प्रारंभ से ही होली की धमार प्रारंभ हो जाती है। ब्रजवासियों के मुख से बरबस ही निकलने लगता है। आए गयी रे बहार रंगाए दै केसर, चूनरी मेरे यार। ब्रजमंडल में रसिया ओैर चौपाइयों का दौर शुरू हो जाता है। मंडली सज धज कर रात रात भर राधा रूपी सखियों के साथ नृत्य कर कृष्ण काल का चित्रण करते हैं। इसी के साथ विश्व प्रसिद्ध लठमार होली की तैयारियों में यहां के लोग जुट जाते हैं। बृहस्पतिवार को लाडली महल में विराजमान राधारानी को वसंती वस्त्रों से सुसज्जित किया जाएगा। हल्की ठंड में फाग महोत्सव का शुभारंभ हो जाएगा। वसंती फूलों से फूल बंगला सजाए जाएंगे। मंदिर में मीठे पुओं, केसर, मेवा युक्त हलुवा प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

नंदबाबा मंदिर में होगा यज्ञोपवीत संस्कार
नंदगांव-बरसाना में वसंत का स्वागत राधारानी व कन्हैया के चरणों में गुलाल लगा कर किया जाएगा। ठाकुरजी पर गुलाल, टेसू के रंग, कुमकुम आदि का छिड़काव किया जाएगा।
नंदगांव-बरसाना के गोस्वामीजनों द्वारा समाज गायन के दौरान आपस में गुलाल लगा कर महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। फाल्गुन मास के प्रारंभ से ही होली की धमार प्रारंभ हो जाएगी। वसंत के दिन होली का डांढा भी गाड़ा जाएगा। इसी के साथ लठमार होली की तैयारियों में लोग जुट जाते हैं। वसंतोत्सव पर नंदभवन में विराजमान विग्रहों को वसंती वस्त्रों से सुसज्जित किया जाएगा। नंदरायजी महाराज सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. भुवनेश गोस्वामी ने बताया कि वसंत पंचमी के अवसर पर सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन नंदबाबा मंदिर में सुबह 9 बजे से होगा।
दाऊजी का हुरंगा आठ मार्च को
बृहस्पतिवार को कसबे में होली का डांढा गढ़ते ही 45 दिवसीय होली महोत्सव का शुभारंभ हो जाएगा। दाऊजी महाराज को वसंती शृंगार धारण करा कर गुलाल लगाया जाएगा। श्रद्धालुओं पर गुलाल की वर्षा की गई। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
मंदिर प्रांगण में समाज गायन एवं नगाड़ा बजाने की तैयारियां कर ली गईं हैं। होली की मस्ती में पहले दिन श्रद्धालुओं के मस्तिष्क पर गुलाल लगाया जाएगा। मंदिर पुजारी रामनिवास शर्मा ने बताया सरसों के पौधों को सामूहिक रूप से एकत्रित कर शाम को पूजा अर्चना कर होली का डांडा गाड़ कर होली का शुभारंभ किया जाएगा। 45 दिवसीय होली महोत्सव डोल पंचमी तक चलेगा। आठ मार्च को दाऊजी का विश्व प्रसिद्ध हुरंगा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें