फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: सड़क हादसों में तीन महिलाओं की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक घायल महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लिए।
विज्ञापन

फरह के भदेरुआ गांव निवासी उमेश यादव रविवार की रात लगभग नौ बजे स्कूटी पर अपनी बहन रीता देवी (50) पत्नी रामेश्वर निवासी नगला मौंठा, हाथरस को छोड़ने उसके घर जा रहा था, तभी सदर बाजार के गोकुल बैराज के पास लक्ष्मी गार्डन ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे दोनों भाई-बहन घायल हो गए। जिला अस्पताल लाया गया।
यहां रीता देवी की मौत हो गई। दूसरा सड़क हादसा गोकुल बैराज के पास अग्रवाल लाइफ लाइन हॉस्पिटल के सामने हुआ। वाहन के इंतजार में बेबी गौतम (45) पत्नी स्व. अवधेश गौतम निवासी 61-डी बालाजीपुरम बेटे के साथ घर लौटने के लिए खड़ी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोकुल की ओर से आते टैंकर ने महिला को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। दोपहर लगभग 12 बजे हुई इस दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने टैंकर को घेर लिया। इसका चालक मौके से भाग खड़ा हुआ। एक अन्य हादसे में 22 अगस्त को घायल हुई सुरीर कोतवाली के गांव इरौली गुर्जर निवासी रघुनाथ सिंह की 32 वर्षीय पत्नी गीता देवी ने सिटी हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें