फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: तीर्थनगरी वृंदावन में मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन स्थित श्रीराधारमण मंदिर में ठाकुरजी का पंचामृत अभिषेक करते मंदिर के सेवायत। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। श्रीधाम वृंदावन में सोमवार को चहुंओर कान्हा के जन्मोत्सव की अनुपम छटा दिखी। अपने आराध्य कन्हैया के जन्म के उत्साह से सराबोर हो गई। हर ओर सतरंगी छटा कान्हा के आगमन को सूचित कर रही थी।
विज्ञापन

विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर, इस्कॉन, प्रेम मंदिर और सप्त देवालयों में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव भक्ति भाव के साथ मनाया गया। धर्मनगरी में ब्रजवासियों और देश विदेश से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखकर उनके कृष्ण प्रेम सहज ही परिलक्षित हो रहा था।
राधारमणलाल के अभिषेक के दर्शन को उमड़ी भीड़
वृंदावन के सप्तदेवालयों में राधारमणलाल मंदिर में प्रात:काल मनो दूध, दही, शहद, घी, शर्करा एवं इत्र आदि से राधारमणलाल के श्रीविग्रह का महाभिषेक किया गया। पद्मनाभ गोस्वामी, पदमलोचन, श्रीवत्स गोस्वामी, आलोक गोस्वामी, चंदन गोस्वामी, नंदन गोस्वामी, अनुभूति गोस्वामी, उपस्थित थे। मंदिर प्रांगण ठाकुर राधा रमणलाल के जयकारों से गुंजायमान हो रहा था।
विज्ञापन

राधा दामोदर मंदिर में अभिषेक के दर्शन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सेवा कुंज स्थित राधादामोदर मंदिर में प्रात: 9:30 बजे मंदिर के सेवायतों सेवायत कृष्णा गोस्वामी, कनिका गोस्वामी द्वारा गिरिराज चरणशिला और ठाकुरजी के श्रीविग्रहों का महादुग्धाभिषेक दूध, दही, शहद, घी, शर्करा एवं इत्र आदि के साथ ही विविध प्रकार की वनौषधियों से किया गया। वहीं सायंकाल मंदिर में ठाकुरजी के छप्पन भोग का आयोजन किया गया। मंदिर में हुई आरती के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ रही।
राधा रमणलाल जू का हुआ अभिषेक
शाह बिहारी मंदिर में राधा रमणलालजू महाराज का पंचगव्य से सेवायत प्रशांत शाह ने अभिषेक किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने कान्हा के जन्म की बधाई गाईं। मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन भर करने की अभिलाषा लिए भक्त पहुंचे और दर्शन पाकर कृतार्थ हुए। इसके साथ ही सेवाकुंज स्थित राधाश्याम सुंदर मंदिर, सवामन शालिग्राम मंदिर, यशोदानंदन धाम सहित अनेकों मंदिरों एवं आश्रमों में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम-धाम के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें