दोपहिया वाहन के मॉडिफाई करने पर जुर्माना करती यातायात पुलिस।
- फोटो : MATHURA
मथुरा। दोपहिया वाहनों में मानकों से छेड़छाड़ कराने वाले लोगों की अब खैर नहीं। ऐसे लोगों पर परिवहन विभाग भारी जुर्माना लगाएगा। खासकर बुलट बाइक के साइलेंसर निकलवाकर उसमें परिवर्तन (मॉडिफाई) कराने वाले लोगों पर अब विभाग की नजर रहेगी।
रविवार को परिवहन विभाग ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर चेकिंग अभियान चलाया। गोवर्धन चौराहा पर दुपहिया वाहन चालकों के हेलमेट और चौपहिया वाहन चालकों की सीटबेल्टऔर ड्रंकेन ड्राइविंग की चेकिंग की गई।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन ने बताया कि दोपहिया वाहन स्वामी और विशेषकर रॉयल इनफील्ड बुलट बाइक के स्वामी साइलेंसर को निकलवाकर और उसमें परिवर्तन कराते हैं, जो मोटरयान अधिनियमों का उल्लंघन है। बाइक के साइलेंसर को निकलवाकर और उसको मोडिफाई करने पर उल्लंघनकर्ता पर 15000 रुपये जुर्माना हो सकता है।