फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: चोरों ने चाचा-भतीजे के घरों को बनाया निशाना

विज्ञापन
चोरी के बाद छत पर खुला पड़ा बक्सा। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। चोरों ने दो मकानों में घुसकर 25 हजार की नकदी सहित पांच लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात गांव नौशेरपुर में भंवर सिंह के भतीजे प्रवीण के मकान को चोरों ने निशाना बनाया। प्रवीण के बड़े भाई-भाभी कमरे में सो रहे थे। मां दूसरे कमरे में सो रही थी। प्रवीण ऊपर छत पर सो रहा था। रात 1:20 बजे पर प्रवीण का भाई टायलेट के लिए निकला तो पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरे का दरवाजा खुला हुआ था और दोनों अलमारियों के ताले टूटे थे। आलमारी तोड़ कर चोर 25 हजार रुपये की नकदी तथा आभूषण ले गए। चोरों ने प्रवीण के घर से लगभग 50 मीटर दूरी पर स्थित चाचा भंवर सिंह के मकान को निशाना बनाया।
विज्ञापन

पीछे दीवार से घर में घुस कर चोर जेवरात ले गए। चोरी करने के बाद चोर एक छोटे बक्से को भंवर सिंह की छत पर छोड़ गए। वारदात की जानकारी रात को पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बदमाशों की तलाश की। सुबह सीओ क्षेत्रपाल सिंह ने मौका मुआयना करते हुए शीघ्र घटना के खुलासे की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें