फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: युवक ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। गांव आंधरेगढ़ी निवासी युवक ने हाईवोल्टेज ड्रामा किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर शांतिभंग में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात 10 बजे आंधरेगढ़ी निवासी युवक ने शराब पीकर हंगामा किया। युवक ने 112 डायल कर 30 हजार रुपये लूट की झूठी सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक शराब के नशे में बाइक पर सवार था। पुलिस को शराब का क्वार्टर दिखा कर गाली-गलौज करने लगा। 250 रुपये छीने जाने का आरोप लगाने लगा। इलाका पुलिस युवक को थाने ले आई।
विज्ञापन

युवक को बैरक में बंद करने पर युवक ने अपनी शर्ट उतार कर गले में फांसी लगा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। प्रभारी निरीक्षक नौहझील सधुवन राम गौतम ने अधिकारियों को इस घटना से अवगत कराया। सुबह होते ही युवक को शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें