फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: होली पर मचाया हुड़दंग, पुलिस दिखाएगी दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। धुलैंड़ी (होली) पर पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद नजर आएंगे। जनपद के सभी थानों को अतिरिक्त पुलिसबल के अलावा पीएसी के जवान भी भेजे गए हैं। हुड़दंग मचाने वालों से सख्ती से निपटने का फरमान जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को होली खेली जाएगी। शांतिपूर्ण तरीके से होली खेली जाए और कहीं कोई हुड़दंग न हो, इसके लिए एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने जनपद में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक थाने को अतिरिक्त पुलिसकर्मी भेजे गए हैं, वहीं पीएसी के जवानों को भी मुस्तैदी के लिए संवेदनशील स्थानों पर लगाया गया है। किसी थाने को ३० सिपाही तो किसी थाने को १० सिपाही भेजे गए हैं।
एसएसपी ने जनपद पुलिस को चौकस निगाह रखते हुए सतर्क और सजग रहने के निर्देश दिए हैं। साफ कहा गया है कि हुड़दंगियों से सख्ती से निपटा जाए। कोई भी हीला-हवाली नहीं होने दी जाएगी। अगर किसी के थाना क्षेत्र में बवाल हुआ तो उस थानेदार का नपना तय है।
विज्ञापन

संवेदनशील इलाके में विशेष सुरक्षा के इंतजाम
शहर और सदर सर्किल में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि संवेदनशील डीगगेट और भरतपुरगेट के इलाके की कमान सीओ केजेएस आलोक कुमार को दी गई है। यहां पर एक प्लाटून पीएसी और तेज तर्रार पुलिस के जवान को लगाया गया है।
इसके अलावा सीओ सिटी अभिषेक तिवारी को पूरे शहर की कमान सौंपी गई, केवल भरतपुरगेट और डीगगेट का इलाका छोड़कर दी गई। खुद एसपी सिटी शहर के थाना गोविंदनगर, कोतवाली शहर और थाना सदर बाजार के अलावा सदर सर्किल की कोतवाली वृंदावन, थाना जमुनापार और थाना जैंत की निगरानी करते रहेंगे। रिफाइनरी सर्किल की निगरानी एसपी क्राइम आनंद कुमार करेंगे। थाना रिफाइनरी, थाना फरह और ओल चौकी की कमान सीओ रिफाइनरी धर्मेंद्र सिंह चौहान सौंपी गई है।
शहर में भीड़ बढ़ने से यातायात व्यवस्था गड़बड़ाई
शहर के लगभग हर तिराहे-चौराहे पर बिराजीं होलिका प्रतिमाओं से यातायात व्यवस्था सुबह से ही गड़बड़ा गई, जिसे संभालने के लिए पुलिसकर्मी मशक्कत करते दिखाई दिए। होलीगेट क्षेत्र में होने वाले आयोजन और होलिका दहन की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार की दोपहर बाद से ही होलीगेट की ओर जाने वाले यातायात को एक तरफ डिवाइडर लगाकर बाधित कर दिया गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। शहर का मुख्य चौराहा होने के कारण यहां होली की खरीदारी को लेकर भी लोगों की भारी भीड़ रहती है।
हुड़दंग रोकने में नाकाम तो नपेंगे एसएचओ : ग्रोवर
होली के त्योहार पर हुड़दंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। जनपद में किसी भी थाना क्षेत्र में माहौल बिगड़ा तो उसकी जिम्मेदारी थानाध्यक्ष की होगी। ऐसे थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सतर्क और सजग रहते हुए पूरी चौकस नजर रखेंगे।
विज्ञापन

-डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें