फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरएम बनकर बस स्टैंड प्रभारी को हड़काने वाला जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शहर के पुराने बस अड्डे पर लखनऊ का एआरएम बनकर स्टेशन प्रभारी को हड़काने वाले जालसाज को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुराने बस स्टैंड के स्टेशन प्रभारी राजवीर सिंह के पास बुधवार दोपहर तीन बजे एक व्यक्ति आया और उसने स्वयं को लखनऊ का क्षेत्रीय रोडवेज मैनेजर बताते हुए हड़काना शुरू कर दिया। शक होने पर राजवीर सिंह ने वास्तविकता जानने के लिए रोडवेज के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया तो मामला सामने आ गया।
इसमें स्टेशन प्रभारी ने धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीकृत कराकर संजय कुमार निवासी अहसान नगर इंद्रा नगर लखनऊ को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस अभिरक्षा में संजय कुमार ने बताया कि वह पूर्व में एक निजी कंपनी में कार्यरत था। लॉकडाउन में नौकरी चले जाने पर उसने इस प्रकार पैसा कमाना शुरू कर दिया। सीओ सिटी वरुण कुमार सिंह ने बताया कि जालसाज को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें