फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में हादसे के बाद हंगामा: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, भीड़ ने हाईवे पर जाम लगाकर किया पुलिस पर पथराव

Thu, 24 Jun 2021 11:56 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

पथराव मे दो दरोगा सहित कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने स्थिति को बमुश्किल काबू में किया और जाम खुलवाया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मथुरा: हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी और मृत युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जनपद में गुरुवार सुबह एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणो ने स्कॉर्पियो गाड़ी के चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। चालक को बचाने का प्रयास कर रही पुलिस की ग्रामीणों से झड़प हुई जिससे ग्रामीणों का आक्रोश और भड़क गया। हाईवे पर जाम लगा दिया और पथराव कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। पथराव मे दो दरोगा सहित कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने स्थिति को बमुश्किल काबू में किया और जाम खुलवाया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

 
हादसा वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोटा छरौरा के समीप घटित हुआ। ग्राम छरौरा का रहने वाला गौरव सिंह गुरुवार सुबह अपनी मोटरसाइकिल से दूध लेने मथुरा की तरफ जा रहा था। गांव से बाहर निकलते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आरोपी चालक को पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। तभी कुछ पुलिसकर्मियों ने चालक को बचाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों में गुस्सा और भड़क गया, उन्होंने हाईवे पर जाम लगाकर पथराव शुरू कर दिया। 

पथराव की जानकारी मिलते ही दौड़े अफसर
पथराव और हाईवे की जानकारी मिलते ही मौके पर आला अधिकारी अतिरिक्त पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस पर पथराव करने वाले उपद्रवियों को मौके से खदेड़ दिया। पथराव में दो दरोगा सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। आला अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। लोग मुआवजे की मांग और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक, सिटी एमपी सिंह ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है, लोगों को समझाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: फिरोजाबाद: टूंडला रेलवे स्टेशन पर प्रेसिडेंशियल एक्सप्रेस की सुरक्षा व्यवस्था का हुआ रिहर्सल, स्टेशनों पर तैनात रही फोर्स

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें