फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: पहचानपत्र पाने के लिए प्रत्याशियों का कलक्ट्रेट व ब्लॉक पर लगा रहा तांता

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिला पंचायत के 33 वार्डों के दावेदारों की नामांकन प्रक्रिया और चुनाव चिन्ह के आवंटन की प्रक्रिया पूरी होते ही प्रत्याशी बुधवार को अन्य संबंधित कामों में जुट गए। उनके द्वारा ब्लॉक व कलक्ट्रेट पहुंचकर अपने-अपने पहचानपत्र हासिल किए गए। एजेंट बनाने की प्रक्रिया भी पूरी की। संबंधित प्रत्याशियों ने सामने आ रहीं अन्य समस्याओं को भी आरओ के समक्ष रखा व समाधान की मांग भी की।
विज्ञापन

जिला पंचायत के 33 वार्डों के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह मिलने के साथ ही प्रचार को हरी झंडी मिल गई। नाम वापसी के बाद जिला पंचायत में कुल 317 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। इनमें से प्रत्येक प्रत्याशी का पहचानपत्र दिया जाना है। इस पहचानपत्र के लिए प्रत्याशी को खुद आरओ के सामने पेश होना पड़ा। साथ ही निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार प्रत्येक प्रत्याशी अपना एक एजेंट बना सकता है। यह एजेंट प्रत्याशी के तौर पर काम करेगा। इस एजेंट को बनाने की प्रक्रिया भी बृहस्पतिवार को देर शाम तक चलती रही। प्रत्येक प्रत्याशी चुनाव प्रचार को छोड़कर कलक्ट्रेट पहुंचे और एआरओ के समक्ष पेश होकर अपना पहचानपत्र और एजेंट का पहचानपत्र भी प्राप्त किया।
जानकारी रहे कि चुनाव मैदान में 133 महिला व 184 पुरुष प्रत्याशी हैं। बृहस्पतिवार को इन सबको एजेंट और पहचानपत्र देने का क्रम चलता रहा। आरओ वाणिज्य विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर मनोज त्रिपाठी ने बताया कि प्रत्याशियों को पहचानपत्र व एजेंट बनाने का काम पूरा किया है। इसके अलावा उनकी अन्य समस्याओं का समाधान भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें