मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद खड़ा हुआ कंटेनर।
- फोटो : MATHURA
मांट (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर चालक को नींद की झपकी आने पर माइल स्टोन 101 पर कंटेनर रेलिंग से टकराने के बाद नीचे गिर गया।
कंटेनर का आधा हिस्सा ऊपर रह गया और आधा नीचे सड़क पर गिर गया। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस से अस्पताल भेजा, जहां उसकी मौत हो गई।
शनिवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 101 पर आगरा से नोएडा की तरफ जा रहे कंटेनर चालक नर सिंह राम पुत्र प्रभुराम निवासी दैनी वाली दांडी हिंगोली सूरपुरा खुर्द जोधपुर राजस्थान को नींद की झपकी आ गई और कंटेनर रेलिंग से टकरा गया।
कंटेनर का आधा हिस्सा एक्सप्रेसवे से नीचे गिर गया। कंटेनर में कुछ भरा हुआ है और सील लगी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा परिजनों को सूचना दी।