फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: सड़क हादसे में दरोगा की मौत का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। सड़क हादसे में दरोगा की मौत के मामले में पुलिस ने एक नामजद सहित चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ शराब के नशे में गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी। आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे, उनके दो संबंधियों को पुलिस पूछताछ के लिए थाने लेकर आई है।
गौरतलब है कि 31 दिसंबर की रात राजीव तिराहे पर एनजीटी न्यायालय के आदेश के अनुपालन एवं नव वर्ष पर भीड़ के बढ़ते दबाव में ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मियों को वेन्यू कार ने रौंद दिया था।
हादसे में दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी घायल हुए थे। दरोगा रामकिशन निवासी नगला फकीर निधौली कलां एटा की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस प्रकरण में हेड कांस्टेबल देवी सिंह ने कार चालक कान्हा व चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजकमल सिंह ने बताया कि आरोपियों के ठिकानों पर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पूछताछ के लिए संबंधियों को हिरासत में लिया है।
पुलिस ने कार मालिक दिलीप के घर से विजेंद्र शर्मा उर्फ विजन निवासी पैंठा व नामजद आरोपी के चाचा सोनू को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें