फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: छत से फेंकने वाला आरोपी भेजा जेल, पीड़िता के कराए 164 के बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। छटीकरा में दुष्कर्म के बाद पुलिस के सामने दूसरी मंजिल से फेंकने वाले आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस ने पीड़िता के १६४ के बयान कराए हैं। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही फरार आरोपी दंपती को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

थाना जैंत की छटीकरा में एक ठेकेदार की १६ साल की बेटी का २८ अप्रैल की देर रात दो बजे सोते हुए अगवा कर लिया गया है। उसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। पिता की सूचना पर पहुंची जैंत पुलिस के सामने आरोपी ने २९ अप्रैल की सुबह ४ बजे दूसरी मंजिल से किशोरी को फेंक दिया।
किशोरी को गंभीर हालत में शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। किशोरी के खतरे से बाहर आने पर २९ अप्रैल की रात को सौ शैय्या में चिकित्सकीय परीक्षण कराया। पुलिस ने आरोपी अनिल को गिरफ्तार करके ३० अप्रैल को जेल भेज दिया है। शनिवार को पुलिस ने पीड़ित किशोरी के कोर्ट में १६४ के बयान कराए हैं।
विज्ञापन

सीओ प्रवीण मलिक का कहना है कि फिलहाल किशोरी खतरे से बाहर है। दूसरी मंजिल से फेंकने वाले आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पीड़िता के कोर्ट में १६४ के बयान कराए गए हैं। इसके बाद ही आरोपी दंपती श्रीचंद और नीतू को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें