फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: मघेरा में लगी आग से लाखों रुपये के कृषि उपकरण जल कर राख

विज्ञापन
गांव मघेरा में आग से जला सामान तथा आग लगी हुई। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
छटीकरा (मथुरा)। जैंत थाने के गांव मघेरा में शुक्रवार की रात लगी आग से लाखों रुपये का सामान जल कर राख हो गया। किसानों के कृषि उपकरण व अन्य सामान भी जल गए। ग्रामीणों की मदद से फायरब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझाई जाती, तब तक लाखों रुपये का सामान जल गया।
विज्ञापन

गांव मघेरा में कई परिवार घोड़ा-बुग्गी से बाजार में भूसा बेचकर परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। शनिवार की रात लगी आग ने सब कुछ जल गया। मघेरा निवासी शंकर, कल्लन, संजय, बल्लो, अरविंद आदि ने रोजाना की तरह शुक्रवार शाम को घोड़ा-बुग्गी में भूसा भर कर एक स्थान पर सड़क किनारे खड़ा कर दिया। वे घर सोने चले गए।
कुछ देर बाद वहां लगी भीषण आग से घोड़ा बुग्गी, इंजन व अन्य सामान जलकर राख हो गए। पूर्व प्रधान ठाकुर लाल की भूसे की दो बुर्जी भी जलकर राख हो गई। सड़क किनारे कृष्णा की पंचर लगाने की लकड़ी के खोखे में दुकान थी। आग की चपेट में आकर उसका पूरा सामान जल गया।
विज्ञापन

इंजन, कंप्रेशर, पांच हजार रुपये की नकदी जल गई। दर्जनों लोगों के बिटौरा एवं ईंधन जल कर राख हो गया। मौके पर पहुंचे फायरब्रिगेड के कर्मचारियों ने जैसे-तैसे आग पर काबू किया, मगर तब तक सब कुछ जल चुका था। सूचना पर जैंत थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पूर्व प्रधान ओमप्रकाश बगेल ने डीएम से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें