फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: डेंगू बुखार से किशोर की मौत, 21 नए पॉजिटिव के मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा (टाउनशिप)। जनपद में डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। शुक्रवार को टाउनशिप क्षेत्र निवासी एक किशोर की मौत हो गई, जबकि जनपद में 21 नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

टाउनशिप के गिर्राज वाटिका कॉलोनी निवासी विशाल (17) पिछले कई दिनों से बुखार आने से बीमार चल रहा था। परिवार के लोगों ने किशोर को मथुरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने जांच में डेंगू घोषित किया था। पिछले तीन दिनों से किशोर का इलाज चल रहा था। शुक्रवार शाम को इलाज के दौरान अस्पताल में किशोर की मौत हो गई। सेंटर प्रभारी डॉ. भूदेव ने बताया कि जनपद में डेंगू के 21 नए मरीज आए हैं।
टैंटीगांव के गांव भिदौनी में फैली डेंगू व बुखार की बीमारी के चलते गांव के लोग दहशत में हैं। गांव भिदौनी के अलावा आसपास के गांवों में फैली बीमारी के चलते सुरीर में जांच केंद्र बनने से ग्रामीण मरीजों का तांता लगा रहा। लेकिन भाकियू लोकशक्ति के मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राजपूत का कहना है कि अगले दिन रिपोर्ट देने का आश्वासन दिया था लेकिन दो दिन बाद भी जांच रिपोर्ट नहीं आ रही है। डॉक्टर शशीरंजन का कहना है कि हमारी टीम लगातार काम कर रही है। हमारा कैंप लगा है।
विज्ञापन

डेंगू से बिगड़ते हालातों पर चिंतित दिखे नोडल अधिकारी
त्योहारी सीजन में जनपद में डेंगू और बुखार से बिगड़ते हालातों को लेकर शासन के माथे पर शिकन है। शुक्रवार को नोडल अधिकारी मयूर माहेश्वरी ने अधीनस्थों की बैठक लेकर बुखार पर नियंत्रण पाने हर संभव निर्देश दिए।
जनपद में डेंगू, बुखार, टायफाइड आदि के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सरकारी आंकड़ों के हिसाब से जनपद में डेंगू के 1169 डेंगू मरीज मिले हैं, जबकि 21 की मौत हो चुकी है। सक्रिय डेंगू मरीजों की संख्या 170 बताई गई है। वहीं जनपद के कई गांव संक्रमण की चपेट में हैं। शुक्रवार को जीएलए विश्वविद्यालय परिसर में जनपद के नोडल अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जनपद में डेंगू के मरीजों के उपचार के लिए हर संभव कार्य करने के आदेश दिए हैं। अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाने के साथ ही शत-प्रतिशत जांच कराकर पीड़ितों का उपचार कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें