मथुरा। मासूमों की चोरी करके सौदा करने वाले गिरोह के कई तथ्य मथुरा से भी जुडे़ होने की आशंका है। इसके लिए एसआईटी की टीम ने मथुरा मेें डेरा डाल दिया है। वह जीआरपी थाने से जुड़कर रिमांड की तैयारियों में जुटी है।
आला अधिकारियों के निदेश पर सभी सदस्यों को जल्द ही रिमांड पर लिया जा सकता है। आठ अभियुक्तों को जेल भेजने के बाद एसआईटी ने एक और अभियुक्त एएनएम के पति संतोष को भी जेल भेज दिया। संतोष से पूछताछ के बाद एसआईर्टी की टीम मथुरा जंक्शन तथा अन्य स्थानों पर भी भ्रमण कर रही है। आशंका है कि एसआईटी द्वारा जल्द ही अभियुक्तों से संबंधित अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। उधर, आलाधिकारियों के निर्देश पर एसआईटी की टीम द्वारा सभी अभियुक्तों को रिमांड पर लेने की तैयारी भी की जा रही है। एसआईटी के निरीक्षक विवेक सक्सेना ने बताया कि आलाधिकारी जो निर्देश देंगे वह उसी के अनुसार कार्य करेंगे। संवाद