फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: ओमेक्स सिटी में दुकानदार पर किया हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। शहर की पॉश कॉलोनी ओमेक्स सिटी में एक दुकानदार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इससे दुकानदार घायल हो गया। मारपीट के बाद हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देकर गए। पीड़ित ने दो नामजदों सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

ओमेक्स सिटी निवासी नीरज कुमार गोयल की ओमेक्स सिटी में दुकान है। हर दिन की तरह 26 दिसंबर की शाम नीरज दुकान पर बैठे थे। तभी विजय और गब्बर अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि सभी लोग दुकानदार नीरज से रंगबाजी करते हुए अन्य ग्राहकों से बदसलूकी करने लगे। यह देख नीरज वहां पहुंचे और विजय से वहां से चले जाने को कहा। बस इतनी से बात पर विजय, गब्बर और उनके साथ आए लोगों ने नीरज पर हमला कर दिया।
आरोप है कि हमलावरों ने डंडे और लोहे की रॉड से नीरज को बुरी तरह से पीटा। बीच बचाव के लिए आए उनके सहयोगियों के साथ मारपीट की गई। इस घटना में नीरज कुमार घायल हो गए। पुलिस के आने से पहले आरोपी नीरज को पुलिस में मुकदमा लिखाने पर जाने से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस द्वारा मेडिकल कराने के बाद नीरज की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें