फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: हिंदू समाज का बदलता माहौल देश की दिशा-दशा तय करेगा: प्राची

विज्ञापन
अमृत महोत्सव को संबोधित करते संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम।
विज्ञापन
मथुरा। साध्वी प्राची ने कहा कि हिंदू समाज का बदलता माहौल और रुख देश की नई दिशा और दशा तय कर रहा है। हिंदू समाज के जागृत होने का ही परिणाम है कि आज अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की पहचान एक विश्वगुरु के रूप में होनी प्रारंभ हो गई है।
विज्ञापन

वह रविवार को श्रीजी बाबा विद्या मंदिर में संघ के विद्यार्थी कार्य विभाग द्वारा आयोजित स्वराज्य का अमृत महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। आरएसएस के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पद्म ने कहा कि गौरवशाली राष्ट्र बनने की पहली सीढ़ी पर हैं।
देश की स्वाधीनता में संघ की भूमिका पर उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन की बात करें तो केवल दो तीन कांग्रेस के नेताओं के आगे हमें और किसी के बारे में नहीं बताया जाता, जबकि इनके अलावा करीब साढे़ 4 लाख लोगों ने अपने प्राणों का बलिदान देश की स्वतंत्रता में दिया था। सांडर्स हत्याकांड के पश्चात शहीद राजगुरु के भूमिगत होने में डॉ. केशव हेडगेवार ने उनकी मदद की थी।
विज्ञापन

प्रखर हिंदूवादी वक्ता शिवानी दुर्गा ने हिंदू धर्म की कई धारणाओं एवं रीति रिवाजों के वैज्ञानिक कारण बताए। विशिष्ट अतिथि एसएस पांडेय ने आरएसएस के युवाओं के चरित्र निर्माण की प्रशंसा भी की। कार्यक्रम अध्यक्षता श्यामसुंदर ने की। इस दौरान अतिथियों का पटका ओढ़ाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भरतनाट्यम एवं क्रांतिकारियों की जीवनी पर नाटिका प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें