फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: सावन का दूसरा सोमवार आज, मंदिरों में तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सावन का दूसरा सोमवार आज मनाया जाएगा। शिव मंदिरों में तैयारी पूरी कर ली गईं हैं। सावन का दूसरा सोमवार उच्च राशि के चंद्रमा एवं वृद्धि योग में मनाया जाएगा।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित कामेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि पंचांग के मुताबिक सावन का दूसरा सोमवार 2 अगस्त को है, इस दिन तिथि नवमी और कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। ज्योतिष के मुताबिक सोमवार को चंद्रमा वृषभ (उच्च) राशि में भ्रमण करेगा एवं वृद्धि योग रहेगा। इस योग में धार्मिक कार्य करने से धन, संतान की वृद्धि होती है। पंचांग के अनुसार 2 अगस्त को चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि में होगा। जहां पर राहु पहले से ही विराजमान हैं, इस दिन चंद्रमा और राहु की स्थिति से ग्रहण योग की स्थिति बनेगी।
इसलिए इस दिन वृषभ राशि वालों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि भगवान शिव की पूजा करने से ग्रहण योग की अशुभता दूर होती है। जिन लोगों की जन्म कुंडली में ग्रहण योग बना हुआ है, वे इस दिन भगवान शिव का अभिषेक शिव मंत्रों के साथ करें। ऐसा करने से ग्रहण से जीवन में आने वाली समस्याओं को दूर करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें