फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: छात्रवृत्ति घोटाला: कुछ जांचकर्ताओं ने जांच पूरी कर सौंपी फाइलें

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। करोड़ों के छात्रवृत्ति घोटाले में जांच करने वाले अधिकारियों में से कुछ अधिकारियों ने अपनी जांच रिपोर्ट शासन की मंशा के अनुरूप तैयार कर ली है। उनके द्वारा यह जांच रिपोर्ट समाज कल्याण विभाग को सौंप दी है। विभाग बारीकी से जांच रिपोर्ट को देख रहा है।
विज्ञापन

जानकारी रहे कुछ दिन पूर्व सभी तहसीलों की जांच समिति के अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी लेकिन जांच स्पष्ट न होने के कारण विभाग ने फाइलों को वापस कर दिया था। लगभग 300 विद्यालयों की छात्रवृत्ति संबंधी जांच तहसील बार की जा रही थी।
जांच कर रहे अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट समाज कल्याण विभाग को पेश की थी लेकिन इस रिपोर्ट से विभाग संतुष्ट नहीं था, जिसके चलते शासन के निर्देश के बाद सीडीओ ने यह रिपोर्ट पुन: तहसील बार अधिकारियों के पास भेज दिया। अधिकारियों को इस रिपोर्ट में शासन द्वारा दिए गए बिंदुओं को देखते हुए अपनी जांच रिपोर्ट तैयार करनी है। सीडीओ डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि कुछ अधिकारियों ने विद्यालयों की फाइल पर स्पष्ट रिपोर्ट दे दी है अन्य विद्यालयों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें