फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की अनुमति बिना नहीं खोद पाएंगे सड़कें: अनुनय

विज्ञापन
कैंप कार्यालय पर सभी विभागों की मीटिंग करते हुए नगर आयुक्त अनुनय झा। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम क्षेत्र में अब कोई भी सरकारी विभाग बिना नगर निगम की अनुमति के सड़क, पाइपलाइन कटिंग, निर्माण कार्य आदि नहीं कर सकेगा। इसके लिए नगर आयुक्त अनुनय झा ने आदेश करते हुए कहा कि सभी विभागों में आपसी समन्वय होना जरूरी है।
विज्ञापन

इसको लेकर लोनिवि, विद्युत निगम, जल निगम, एमवीडीए को लिखित में पत्र भेजा जा रहा है। बिना समन्वय के सड़क खोदाई, कटिंग, निर्माण से सार्वजनिक संपत्ति और राजस्व की भारी क्षति होती है। आम नागरिकों को भी आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है।
वर्तमान में नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न विभागों की कई परियोजनाएं संचालित हैं। इन परियोजनाओं में सड़क खोदाई, सड़क निर्माण, रोड कटिंग आदि कार्य कराए जाते हैं। विभागों में आपसी समन्वय न होने के कारण संपत्ति एवं राजस्व की क्षति हो रही है। सार्वजनिक संपत्ति एवं राजस्व की क्षति रोकने के लिए नगर आयुक्त अनुनय झा की अध्यक्षता में समन्वय बैठक कैंप कार्यालय पर हुई।
विज्ञापन

बैठक में निर्देश दिए कि नगर निगम से सभी विभागों के समस्त अधिकारी समन्वय स्थापित करेंगे। उसके बाद ही विकास कार्य आगे बढ़ाया जाएगा। इन सभी को व्हाट्सएप के माध्यम से जोड़ा जाएगा। प्रतिमाह नगर आयुक्त की अध्यक्षता में होने वाली मीटिंग में समीक्षा की जाएगी। मुख्य अभियंता जितेंद्र केन, एक्सईएन एसपी मिश्र, महाप्रबंधक जल विजय नारायण, एई नंदकिशोर, विद्युत निगम के एसई शहरी एपी शुक्ला, एक्सईएन राजीव कालरा, एक्सईएन सचिन गुप्ता, एक्सईएन मनीष गुप्ता, जलनिगम एई केपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें