फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: पहले दिन रालोद के उम्मीदवार ने खरीदे दो नामांकन प्रपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सबसे पहले अपने प्रत्याशी का नाम घोषित करने वाली रालोद के प्रत्याशी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद का नामांकन प्रपत्र खरीदा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सिकरवार ने बृहस्पतिवार को दो नामांकन प्रपत्र लिए। जिन्हें वह दो सेट के रूप में प्रयोग करेंगे। अभी भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन प्रपत्र नहीं खरीदा है, जबकि बसपा में अभी उम्मीदवारी के लिए घमासान मचा है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सरकार द्वारा चुनाव की तिथि 3 जुलाई रखी गई है। नामांकन खरीदने की शुरूआत बृहस्पतिवार से हो गई। पहले दिन रालोद उम्मीदवार राजेंद्र सिंह सिकरवार की ओर से दो नामांकन प्रपत्र खरीदे गए हैं। प्रत्याशी ने बताया कि वह दोनों सेटों का उपयोग अपने लिए ही करेंगे। जानकारी रहे एक प्रत्याशी चार सेट तक खरीद सकता है। इन नामांकन प्रपत्र का उम्मीदवार एक नामांकन प्रपत्र में गड़बड़ी होने पर दूसरे सेट से उम्मीदवारी कायम रह सके। भाजपा भी अपना उम्मीदवार किशन सिंह चौधरी को घोषित कर चुकी है। सिटी मजिस्ट्रेट जवाहर श्रीवास्तव ने बताया कि पहले दिन दो नामांकन प्रपत्र खरीदे गए हैं। नामांकन प्रपत्र 26 जून तक लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन

यह है जिला पंचायत सदस्यों की स्थिति
- बसपा के सदस्य-13
- भाजपा व रालोद के सदस्य-8-8
- सपा का सदस्य-1
- निर्दलीय जीते सदस्य-3
- कुल सदस्यों की संख्या-33
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें