फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: सपा के वरिष्ठ नेताओं को दी गई बूथ और सेक्टर कमेटियों की जिम्मेदारी

विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। समाजवादी पार्टी महानगर की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को महानगर अध्यक्ष डॉ. अबरार हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें बूथ और सेक्टर कमेटियों को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गईं।
विज्ञापन

बैठक में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हुसैन ने कहा कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता, फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ नेताओं को सेक्टर प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। इन सभी नेताओं के नेतृत्व में बूथ कमेटियों का गठन होना है। बूथ कमेटी में उसी बूथ के निवासी को सदस्य बनाया जाएगा। उसका नाम बूथ की मतदाता सूची में हो।
बूथ कमेटी के सदस्यों को जन-जन तक केंद्र और राज्य सरकार की वादाखिलाफी का पर्दाफाश करना है। पोलिंग स्टेशन को मजबूत रखना है ताकि समाजवादी पार्टी प्रत्येक बूथ को जीत कर अपना परचम फहराए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने समाज के हर वर्ग को परेशान कर दिया है। संचालन महानगर के महासचिव रवि यादव ने किया। पूर्व विधायक हुकम चंद तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष तनवीर अहमद, बृजेश सिंह, तुलसीराम शर्मा, सुभाष पाल सहित श्याम मुरारी चौहान, प्रदीप चौधरी, पवन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें