फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: दिल्ली में हुई बारिश ने बढ़ाया यमुना का जलस्तर

विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन में बिहार घाट के पास यमुना का बढ़ा जलस्तर। किनारे खड़ी नावें। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
मथुरा (मथुरा)। दिल्ली व अन्य स्थानों पर हुई लगातार बारिश ने मथुरा में यमुना के जलस्तर में अचानक उछाल ला दिया। दो दिन में यमुना का जलस्तर लगभग 5 मीटर बढ़ गया। अचानक बढ़े इस जलस्तर को एक स्तर पर निश्चित करने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने गोकुल बैराज से आगरा के लिए यमुना जल को छोड़ने की मात्रा बढ़ा दी है। सिंचाई विभाग का अनुमान है कि आने वाले दो दिन में यमुना का जलस्तर कम होना प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

दिल्ली तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में विगत दिनों हुई लगातार बारिश से यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि कर दी है। इसके चलते ओखला से लगभग 18 हजार क्यूसेक व ताजेवाला से लगभग 15.500 क्यूसेक जल छोड़ा जाने लगा, जिससे मथुरा में प्रयाग घाट पर मात्र दो दिन में आधा मीटर जलस्तर बढ़ गया। इससे यमुना के आसपास रहने वाले लोग चिंतित हो उठे।
उधर, सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने ओखाला से आने वाले पानी से यमुना के जलस्तर को लेबिल में करने के लिए गोकुल बैराज से पानी की निकासी प्रारंभ कर दी। गोकुल बैराज से आगरा के लिए बृहस्पतिवार को 16 हजार 273 क्यूसेक तथा शुक्रवार को 24 हजार 347 क्यूसेक यमुना जल छोड़ा। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार ताजेवाला से मथुरा की तरफ छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा 9 हजार क्यूसेक से 6 हजार 496 कर दी है। सिंचाई विभाग के एई राकेश कुमार ने बताया कि आने वाले दो दिन में यमुना का जलस्तर कम होने लगेगा।
विज्ञापन

केशीघाट पर परिक्रमा मार्ग अवरुद्ध
लगातार हो रही बारिश का असर यमुना में दिखाई दे रहा है। यमुना के जलस्तर में शनिवार को वृद्धि देखी गई है। दोपहर को यमुना का पानी कालीदह घाट के सामने की कॉलोनियों के साथ-साथ और केशीघाट के परिक्रमा मार्ग में आ गया। केशीघाट परिक्रमा मार्ग पर पानी आने से मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया।
यमुना ने वराहघाट, कालीदह घाट के पास बनी कॉलोनी और सूरजघाट के पास कॉलोनी आदि क्षेत्रों में कई मकानों को अपने आगोश में ले लिया है। इससे लोगों में दहशत है। लोगों के पास पलायन के अलावा दूसरा रास्ता नहीं बचा है। कालीदह क्षेत्र निवासी रमेशचंद्र, गोपाल बाबा, रामकिशोर के भी मकान में पानी आ गया है। इधर चीरघाट, वंशीवट, पानीघाट, दुर्गापुरम और राजपुर खादर में रहने वाले लोगों के माथे पर चिंता की लकीर है। स
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें