फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: रेलयात्रियों से कोरोना ग्रस्त हो रहे रेलवेकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जीआरपी के हेड कांस्टेबल के बाद दो उपनिरीक्षक भी कोरोना ग्रस्त हो गए हैं उनकी भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस रिपोर्ट के बाद से जंक्शन पर तैनात रेलवे कर्मचारी परेशान हैं। जीआरपी ने थाने में आइसोलेशन वार्ड बना दिया है।
विज्ञापन

जंक्शन पर आने वाले यात्रियों का भले ही चेकअप कराया जा रहा हो, लेकिन उनकी सुरक्षा में लगे जीआरपी और रेलवे कर्मचारियों को कोरोनाग्रस्त होने का डर सता रहा है। जीआरपी के हेड कांस्टेबल के कोरोना ग्रस्त होने के बाद दो उपनिरीक्षक भी कोरोना ग्रस्त गए हैं। जिसके चलते जीआरपी ने आइसोलेशन वार्ड तैयार कर लिया है।
थाना प्रभारी संजय खरवार ने बताया कि स्टाफ में पॉजिटिव आए पुलिसकर्मियों को अवकाश पर भेज दिया है। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए थाने के सामने दो बेड का आइसोलेशन कक्ष तैयार कराया गया है। सभी को मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग नियमित रूप से करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें