फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: निजीकरण के विरोध में रेलकर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। रेलवे के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने रेल बचाओ देश बचाओ का नारा लगाते हुए कर्मियों से एकजुट होने की अपील की। काली बांधकर विरोध-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने निगमीकरण व आउट सोर्सिंग का विरोध करते हुए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग की गई।
विज्ञापन

ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर बुधवार को शाखा अध्यक्ष देंवंद्र कुमार, मंत्री दयाशंकर शर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने निजीकरण का विरोध किया। कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए रेल मंत्री और केंद्र सरकार को जमकर कोसा। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि रेलवे को निजी हाथों में देना सरकार का निर्णय गलत होगा। इससे लाखों कर्मचारियों की नौकरी पर संकट आ जाएगा।
कहा कि अभी शुरुआत है अभी इसका विरोध नहीं किया गया तो स्थिति भयावह हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के समाप्त होने पर कर्मचारी देश स्तर पर निजीकरण, निगमीकरण, आउट सोर्सिंग से नियुक्त व पुरानी पेंशन बहाली के लिए विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने सभी रेल कर्मचारियों से एकजुट होकर इसका विरोध करने का अपील की।
विज्ञापन

सभा में श्याम सुंदर गुप्ता, सोहनलाल, मनोहर कुमार, मनोज कुमार, राजेंद्र, भीम देव, बीके मिश्रा, धनीराम, उमेश, राजू, सुभाष कुमार, पवन कुमार, विक्रम सिंह, रामकुमार, देवी सिंह, मनोज जोगी, पंछी मीणा, सुभाष चंद, विकास, शिवकुमार, शिवराम थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें